BREAKING देश दुनिया वॉच

Ram Mandir Trust के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

Share this

Air Marshal Jitendra Mishra becomes the first CEO of the Ram Mandir Trust.

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का चयन हो गया। चयन समिति ने सीईओ के पद के लिए तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपा गया और ट्रस्ट ने आज सेवानिवृत वायुसेना के अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को सीईओ नियुक्त किया है।

अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान कर दिया गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO बनाया गया है। वह वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में नए सीईओ के के नाम पर मुहर लग गई।

सीईओ को लेकर सभी कयास धरे के धरे रहे गए और सैन्य अधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के Western Air Command के Air Officer Commanding-in-Chief रह चुके हैं। ‍‍वह अप्रैल 2026 में भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी अहम सैन्य जिम्मेदारी निभाई थी।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *