BREAKING देश दुनिया वॉच

Ram Mandir CEO: राम मंदिर को आज मिलेगा पहला CEO!

Share this

Ram Mandir CEO: Ram Mandir to get its first CEO today!

अयोध्या। Ram Mandir CEO | रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बहुप्रतीक्षित बैठक बुधवार को शाम चार बजे से मणिरामदास जी की छावनी में प्रस्तावित है। बैठक में राम मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। करीब दो माह चली चयन प्रक्रिया के बाद चयन समिति ने तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया है और जिसे समिति ने मंगलवार को ट्रस्ट को सौंप भी दिया। ऐसे में अब सभी की निगाहें ट्रस्ट के फैसले पर टिक गई हैं। पैनल में पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश पांडेय, पूर्व आईएएस योगेश्वरराम मिश्रा और बिहार कैडर के आईपीएस डॉ. परेश सक्सेना का नाम है। सबसे बड़ी बात ये है कि ये तीनों अफसर ही यूपी के रहने वाले हैं।

 

एक ओर राजेश पांडेय के पास पुलिस, सुरक्षा और बड़े आयोजनों के प्रबंधन का लंबा अनुभव है तो योगेश्वरराम मिश्रा प्रशासनिक और शासन स्तर की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वहीं, डॉ. परेश सक्सेना के पास पुलिस प्रशासन के साथ चिकित्सा क्षेत्र की पृष्ठभूमि भी है। अब सभी की निगाहें बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर हैं। तीन नामों के पैनल में से किसे राम मंदिर की विस्तारित व्यवस्थाओं की कमान मिलती है, इसका फैसला बैठक के बाद साफ होगा।

चढ़ावा चोरी मुद्दे की भी होगी समीक्षा

बैठक में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच की भी समीक्षा की जाएगी। ट्रस्ट की ओर से बैठक के लिए जारी एजेंडा के अनुसार बैठक के दौरान ट्रस्ट के विलेख में भी संशोधन संभावित है।

बैठक में शामिल होने के लिएट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि, सदस्य शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, सदस्य युगपुरुष स्वामी परमानंद मंगलवार को ही अयोध्या पहुंच गए। जबकि ट्रस्ट के अध्यक्ष महांत नृत्यगोपालदास, अंतरिम महासचिव कृष्णमोहन, सदस्य महांत दिनेंद्रदास, पदेन सदस्य जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पहले से ही अयोध्या में हैं। समझा जाता है कि ट्रस्ट के अन्य सदस्य के परासरन, प्रदेश के गृह सचिव संजयप्रसाद, सीबीएसइ के चेयर पर्सन एवं ट्रस्ट के केंद्र सरकार के प्रतिनिधि प्रशांत लोखंडे तथा मंदिर निर्मिाण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *