BREAKING CG NEWS

Vice President CG Visit: आज रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, देखें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Share this

Vice President CG Visit: Vice President CP Radhakrishnan to arrive in Raipur today; check the minute-by-minute schedule.

Vice President CG Visit: रायपुर. भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज (2 सितंबर) को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर आएंगे. एक दिवसीय दौरे पर वह एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. कार्यक्रम की पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं. वहीं शहर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

कार्यक्रम में इनकी भी रहेगी मौजूदगी

उपराष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही एम्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. संजीव हांडा, एम्स गुवाहाटी के प्रो. अशोक पुरानिक एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नरेंद्र कोतवाल के साथ ही केंद्र के पीएमएसवाय डायरेक्टर सचिन कुमार विशेष रुप से कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा राज्यपाल रेमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल भी समारोह में रहेंगे.

सरोना रिंगरोड से टाटीबंध चौक तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

शहर के सरोना रिंगरोड से टाटीबंध चौक तक उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. रिंग रोड नंबर 1 में बैरिगेड्स लगाए गए हैं. वहीं नियमित ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गेट नंबर 1 से ही आवाजाही करनी होगी. मरीज और उनके परिजन गेट नंबर 3 से भी ओपीडी के लिए आना-जाना कर सकते हैं, लेकिन गेट नंबर 1 में पार्किंग का इंतजाम होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर पहुंचने के लिए मरीजों को दूर तक पैदल चलकर जाना होगा. ट्रामा-इमरजेंसी जाने के लिए पहले की तरह गेट नंबर 2 का ही उपयोग होगा. रजिस्ट्रेशन काउंटर के लिए मरीज पहले 4 गेट नंबर से जाते थे, यह 2 सितंबर को सुबह से ही वीआईपी मूवमेंट के चलते आमनागरिकों के लिए बंद रखा जाएगा. यही स्थिति गेट नंबर 5 की भी रहेगी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *