Dispute over a ₹70,000 transaction; woman alleges assault and intimidation.
रतनपुर: रतनपुर की महामाया मंदिर परिसर में पिछले 19 वर्षों से फूल का व्यवसाय कर रहीं रिहाना बेगम ने एक व्यक्ति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार को रिहाना बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और लिखित शिकायत सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।शिकायत के अनुसार, रिहाना ने वर्ष 2019 में राजकुमार शर्मा को करीब 70 हजार रुपये का कमल फूल दिया था।
आरोप है कि फूल की राशि के भुगतान को लेकर राजकुमार द्वारा कथित तौर पर टालमटोल की गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। रिहाना का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।रिहाना ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि लंबे समय से फूल व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं और मामले में उन्हें न्याय की उम्मीद है। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपों की जांच कराने और दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बाइट —

