BREAKING CG NEWS

CG CRIME: नाली में फंसी स्कॉर्पियो से निकला 5 क्विंटल गांजा, मोहल्लेवासियों ने पकड़ी तस्करी

Share this

CG CRIME: 5 quintals of cannabis recovered from a Scorpio stuck in a drain; locals busted the smuggling attempt.

CG CRIME: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था की बदहाली का जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब पुलिस के बजाय लोगों ने स्कोर्पियो कार से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, आज सुबह महासमुंद पासिंग व्हाइट स्कॉर्पियो (CG 06 HE 9900) मोहल्ले के नाली में फंस गया, जिसके बाद ड्राइवर घबरा गया और फिर लोगों ने जब शक के आधार पर स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो 5 क्विंटल गांजा मिला।

पुलिस ने कार के साथ गांजा किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार के साथ ही गांजा को भी जब्त कर लिया। वहीं ड्राइवर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *