BREAKING CG NEWS

थाने की कस्टडी से आरोपी फरार! आरक्षक पर गिरी गाज

Share this

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुलमुला थाना में पुलिस कस्टडी में रखा गया अवैध शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने आरोपी की निगरानी में तैनात आरक्षक को निलंबित कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

थाना से फरार हुआ आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी फनेंद्र सिंह को अमोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे मुलमुला थाना लाकर पुलिस कस्टडी में रखा गया था। आरोपी की निगरानी की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी फनेंद्र सिंह 22 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे से 6 बजे के बीच मुलमुला थाना से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

आरक्षक निलंबित

मामले में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को निलंबित कर दिया है। आरक्षक को निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर से संबद्ध कर दिया गया है। आरोपी किस तरह कस्टडी से फरार हुआ यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *