BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: नदी में बहे तीन मासूम के शव हुए बरामद

Share this

CHHATTISGARH: बिलासपुर: तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील में घोंघा नदी में बहे तीन मासूम बच्चों के मामले में रविवार सुबह बड़ी अपडेट सामने आई।एसडीआरएफ की टीम ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल का शव नदी में थोड़ी दूर पुल के नीचे से बरामद कर लिया।बताया गया कि हादसे के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम सुबह करीब 6 बजे से नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद टीम को दूसरे मासूम का शव बरामद करने में सफलता मिली। बच्चे का शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मौत के मुंह से खींच लाए दो जिंदगियां! नदी में फंसे युवकों को तीन युवाओं ने बचाया

तीन बच्चों के नदी में बहने के बाद अब तक दो बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, तीसरे मासूम की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। नदी के आसपास के इलाकों में भी टीम द्वारा तलाश की जा रही है।घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मुस्तैद है। राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की जा रही है। तीसरे बच्चे की तलाश को लेकर रेस्क्यू टीम लगातार प्रयास कर रही है।तीन मासूम बच्चों के नदी बह जाने की इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *