आईएसबीएम यूनिवर्सिटी कैंपस, रायपुर । आईएसबीएम यूनिवर्सिटी कैंपस, रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का उत्साहपूर्ण एवं सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, शैक्षणिक दक्षता, संचार कौशल, तकनीकी जागरूकता तथा व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस की शुरुआत मे विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति, डॉ. आनंद महालवार ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी,जिसके उपरांत “Believe in Yourself” विषय पर प्रेरणादायक सत्र में प्रतिभागियों को स्वयं पर विश्वास रखने, सकारात्मक सोच विकसित करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने तथा जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
द्वितीय दिवस में शैक्षणिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें स्पोकन इंग्लिश तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। स्पोकन इंग्लिश सत्र में श्री सुब्रत मजूमदार द्वारा प्रभावी संवाद, दैनिक जीवन में अंग्रेजी के प्रयोग, उच्चारण एवं संचार कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान देने को कहा गया। वहीं श्री राहुल कुमार सिंह द्वारा AI सत्र में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल अवधारणाओं, इसके उपयोग तथा शिक्षा एवं भविष्य के करियर में इसकी संभावनाओं से अवगत कराया ।श्री अबीर कपूर ने हैकाथॉन, नवाचार एवं समस्या-समाधान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
तृतीय दिवस पर एनएलपी (न्यूरो-लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग) विषय पर श्रीमती माधवी शुक्ला और सीए सीमा तयाल का विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच, व्यवहार में बदलाव, लक्ष्य निर्धारण, प्रभावी संचार तथा व्यक्तिगत विकास के लिए NLP की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से विषय को समझा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय रैपर डीहोमी की शानदार प्रस्तुति रही । उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह दिखाया और कार्यक्रम का माहौल संगीतमय एवं जोशीला हो गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के प्रदर्शन एवं व्यक्तित्व के आधार पर मिस इवनिंग एवं मिस्टर इवनिंग तथा मिस फ्रेशर एवं मिस्टर फ्रेशर के खिताब से विद्यार्थियों को नवाजा गया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए अतिथियों एवं संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों का संस्था से परिचय कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, बेहतर संचार कौशल और नई तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार एवं उत्साहपूर्ण वातावरण प्रदान करना रहा। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था प्रबंधन ने सभी आयोजकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम सकारात्मक ऊर्जा, सीखने की भावना और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

