प्रांतीय वॉच

बड़ेराजपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 253 जोड़े

Share this
  • विधायक, कलेक्टर व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी दिया आशीर्वाद
प्रकाश नाग/ केशकाल : मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक में 253 जोड़ो का सामुहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। इस सामुहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देने के लिए केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम,  कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियों के शादी करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि, गरीब परिवार को लड़की की शादी करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। और उसे किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर न रहना पड़े।
 विधायक व कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों  को दी सुखमय जीवन शुभकामनाएं
इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने नवविवाहित जोड़ो को नव जीवन में प्रवेश के साथ नयी जिम्मेदारियों के साथ जीवन में एक दुसरे का साथ सदा बने रहने की शुभकामनायें दी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जनता में फैली दहेज कुरितियों से बचाते हुए समाज के गरीब तबके की कन्याओं का सम्मानपूर्वक विवाह करना है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री विवाह योजना अंतर्गत सभी कन्याओं को 25 हजार रूपयें तक की घरेलू समान, आवश्यकता की वस्तुएं एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिससे कन्याओं को आगामी विवाहिक जीवन के सफल संचालन में सहायता मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय जीवन हेतु शुभकामनाएं दी हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सन्तोषी नेताम, प्रमिला मरकाम, बड़ेराजपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष प्रेमशीला मंडावी, उपाध्यक्ष श्यामा साहू, केशकाल जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, फरसगांव जनपद अध्यक्ष शिशकुमारी चनाप, बड़ेराजपुर सरपंच रामसाय मरकाम, एसडीएम दीनदयाल मंडावी, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी  वरुण नागेश, केशकाल परियोजना अधिकारी दीपेश बघेल, मो. इमरान अख़्तर, संजय पोटाई, ठाकेश्वर लांझे परियोजना अधिकारी कोंडागांव, अनुराधा आर्या परियोजना अधिकारी बड़ेडोंगर समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *