Rahul Gandhi Protest: Rahul Gandhi stages sit-in over pellet gun case; adamant on demand for FIR.
Rahul Gandhi Protest: नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज डीसीपी से मिले। दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी ने डीसीपी कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर बैरीकेडिंग कर कनॉट प्लेस से संसद मार्ग थाने की ओर जाने के वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के डीसीपी ऑफिस पहुंचे और पैलेट गन मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, राहुल गांधी की मांग को सुनने के बाद डीसीपी ने कहा, ‘अभी इस मामले में दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन राहुल गांधी अपनी मांग पर अड़े हैं कि आज ही इसी थाने में एफआईआर दर्ज होगी।
Rahul Gandhi Defamation Case: सावरकर केस में राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, मानहानि की शिकायत रद्द
निराश लौटे राहुल गांधी
वहीं, इस दौरान राहुल गांधी ने घायल छात्र का हवाला देते हुए इस मामले में डीसीपी से कार्रवाई की मांग की। हालांकि उन्हें डीसीपी के ऑफिस से निराश ही लौटना पड़ा। संसद मार्ग से बाहर आए राहुल गांधी ने कार्रवाई नहीं होने पर धरना शुरू कर दिया। डीसीपी के कार्यालय के बाहर ही राहुल गांधी का धरना चल रहा है। धरने में राहुल गांधी के साथ साहिल लोहचब भी हैं।
एफआईआर दर्ज करने की मांग
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने शुक्रवार को डीसीपी से मिलकर पैलेट गन के मुद्दे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लेकिन उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान तीन युवक घायल हुए थे। तीनों आरएमएल अस्पताल में खुद ही भर्ती हुए थे और अगले दिन छुट्टी हो गई थी। पुलिस ने इनसे प्रोफाइल के बारे में बार-बार पूछती की, लेकिन इन्होंने जानकारी में पुलिस को कभी सहयोग नहीं किया। पुलिस यह पता लगाना चाह रही थी कि ये स्टूडेंट्स हैं या नहीं।

