Kangana Ranaut vs Ramdev: ‘नई दिल्ली। हाल ही में बाबा रामदेव ने अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत पर गटर छाप वाले बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनकी क्वालिफिकेशन पर सवाल उठाए थे। इसको लेकर कंगना रनौत ने बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार किया है।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बाबा जी, आप मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो। कोई भी केवल अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है। कम से कम मुझे झूठे या फ्रॉड मेडिकल दावों की वजह से कभी सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं लगी। ये फैक्ट्स पर बेस्ड है, गॉसिप पर नहीं। तो मुझे कैरेक्टर पर ज्ञान मत दीजिए, मेरा चरित्र आपसे कहीं ज्यादा बेहतर है और यहां कोई धोखाधड़ी नहीं है।”
कंगना रनौत को SC से बड़ा झटका, मानहानि मामले में याचिका वापस…अब ट्रायल का सामना करना होगा
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z को ‘गटर जेनरेशन’ कह दिया था, जिस पर खूब बवाल मचा था। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के अलावा राजनीतिक हस्तियों ने भी कंगना रनौत के इस बयान की आलोचना की। अपने इस बयान को लेकर कंगना ने कोई माफी नहीं मांगी, ब्लिकि अपने गटर वाले बयान का बचाव किया।
बाबा रामदेव की आई प्रतिक्रिया
कंगना रनौत के इस बयान पर विवाद तब शुरू हुआ, जब एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बाबा रामदेव से कंगना रनौत के ‘गटर छाप’ वाले बयान के बारे में पूछा गया था।
इस दौरान बाबा रामदेव ने कड़ी निंदा करते हुए कहा था, “उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।”
बाबा रामदेव ने कहा था कि देश के जवानों को गटर कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। यह पूरी तरह से गलत बात है और कंगना की पार्टी (BJP) के सीनियर लोगों को इस बयान पर संज्ञान लेना चाहिए।

