BREAKING CG NEWS

रात के सन्नाटे में घर में घुसा 5.8 फीट का अहिराज,मचा हड़कंप…

Share this

बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में देर रात घर के अंदर करीब 5.8 फीट लंबा अहिराज सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।मामला राजकिशोर नगर के माखनलाल चतुर्वेदी कॉलोनी का है। देर रात घरवालों की नजर अचानक विशाल अहिराज सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह सांप को छेड़े बिना घरवालों ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

करीब 5.8 फीट लंबे अहिराज को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित कोनी क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया।सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। वहीं रेस्क्यू टीम की तत्परता से एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण का संदेश सामने आया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *