BREAKING देश दुनिया वॉच

Imran Khan Health Update: जेल से अस्पताल जाएंगे इमरान खान! पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Share this

Imran Khan Health Update: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत देते हुए देश की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल से एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। अदालत का यह फैसला इमरान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच आया है।

उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और उनके परिवार के सदस्य काफी समय से उन्हें अस्पताल ले जाने की मांग कर रहे थे, जिसका अदालत ने संज्ञान लिया।

Read more:- Imran Khan Death: इमरान खान की मौत का दावा! पाकिस्तानी पत्रकार के बयान से मचा हड़कंप

पीटीआई के प्रवक्ता नईम हैदर पंजुथा के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इमरान खान को अगले 48 घंटों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। अदालत ने कहा है कि इमरान 16 सितंबर तक इसी अस्पताल में भर्ती रहेंगे।

आंखों की रोशनी जाने का खतरा

क्रिकेटर से राजनेता बने 73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। पिछले साल से ही उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनके बिगड़ते स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त कर रहे थे। इमरान के वकीलों ने दावा किया था कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम हो गई है और उन्हें गंभीर चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *