BREAKING CG NEWS

CG Nursing Counselling 2026: नियमों में बड़ा बदलाव, छात्रों को हर राउंड में मिलेगा रजिस्ट्रेशन का मौका

Share this

CG Nursing Counselling 2026:  रायपुर. छत्तीसगढ़ में नर्सिंग प्रवेश को लेकर चिकित्सा विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। जिससे विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में राहत मिलेगी। अब काउंसलिंग के हर राउंड में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। पहले किसी राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने पर छात्रों को अंतिम राउंड तक इंतजार करना पड़ता था।

दूसरा बदलाव यह है कि अगर विद्यार्थी किसी राउंड में प्रवेश नहीं लेना चाहता, तो उसके लिए स्क्रूटनी कराना जरूरी नहीं होगा। पहले प्रवेश नहीं लेने के बावजूद स्क्रूटनी के लिए कॉलेज जाना पड़ता था।

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज की सूची में नाम आने के बाद अगर विद्यार्थी वहां प्रवेश नहीं लेता है, तो भी उसे काउंसलिंग से बाहर नहीं किया जाएगा। अगले चरण में वह अपनी पसंद के निजी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा। इन बदलावों को लेकर प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज संगठन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है।

देखें नोटिफिकेशन

Notification-MED

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *