BREAKING CG NEWS

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

Share this

दिनांक 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को मैट्स विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी अध्ययनशाला, हिन्दी विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कविताओं का भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में काव्य-पाठ प्रतियोगिता के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा, विभागाध्यक्ष हिन्दी डॉ. रेशमा अंसारी, डॉ. परमिंदर कौर एवं डॉ. सुपर्णा श्रीवास्तव द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को नमन करना तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास, शहीदों के त्याग एवं बलिदान तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से परिचित कराया जाता है।

काव्य-पाठ प्रतियोगिता में आदित्य शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान, कविता चौबे ने द्वितीय स्थान तथा नम्रता बोहिदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भवानी, अर्शिया, विकास, अरलीन, शाहीन, भूपेंद्र एवं बच्चन दास ने भी सराहनीय प्रस्तुति दी। इन सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, उपकुलपति डॉ. दीपिका डांड, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. नोमेश्वरी साहू ने किया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *