BREAKING CG NEWS

Sukhbir Singh Badal Attack: नांदेड़ गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, एक शख्स हिरासत में

Share this

Sukhbir Singh Badal Attack: महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि बादल परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में माथा टेकने पहुंचे थे. इसी दौरान एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, हमले में सुखबीर सिंह बादल के बाएं हाथ में चोट लगी है. घटना के तत्काल बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है.

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बहस के दौरान निहंग ने कृपाण से सुखबीर सिंह बादल पर वार किया. हालांकि, घटना की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

नांदेड़ पुलिस ने क्या कहा?

नांदेड़ पुलिस के मुताबिक, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के गुरुद्वारे के अंदर एक निहंग ने हमला किया. हमले में उनके हाथ में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने घटना के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.

पहले भी हो चुका है बादल पर हमला

इससे पहले भी बादल पर हमला हो चुका है. साल 2024 के दिसंबर में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूर्व डिप्टी सीएम पर गोली चली थी.  यह घटना उस वक्त हुई थी जब बादल अकाल तख्त की सजा के बाद स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा कर रहे थे, तभी उन पर गोली चली. सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ा और गोली बादल को नहीं लगी. हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के तौर पर हुई थी.

.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *