BREAKING देश दुनिया वॉच

Abhishek Porel Arrest: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Share this

नई दिल्ली। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले अभिषेक पोरेल पर आफत टूट पड़ी है। बंगाल के इस क्रिकेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगे हैं। इसके अलावा भी पोरेल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं जिसके बाद दम दम पुलिस स्टेशन के अंडर आने वाले इमामी सिटी की पुलिस ने क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया है।

हुगली रुरल पुलिस एसपी कुंवर भूषण सिंह के मुताबिक, जून में एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी की पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उनके साथ मारपीट और आपराधिक धमकियां भी दीं।

हाई कोर्ट ने दिए आदेश

बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए कि वह इस मामले में क्रिकेटर को गिरफ्तार करे। हालांकि, पोरेल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार किया है। शिकायत के अनुसार महिला ने बताया है कि वह और पोरेल बीते तीन साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन पिछले साल दोनों के बीच मतभेद होने लगे। इसके बाद क्रिकेटर ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पोरेल ने उनसे शादी करने की बात कही थी, लेकिन अब वह इससे मुकर रहे हैं।

शिकायत में महिला ने बताया कि पोरेल ने शादी की बात कहते हुए उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पोरेल पर शोषण और आपराधिक धमकियां देने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, “हमें शिकायत मिली है और हमने जांच शुरू कर दी है।”

इंडिया-ए टीम का रहे हिस्सा

पोरेल भारतीय क्रिकेट का जाना-माना नाम हैं। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हैं। इसके अलावा वह इंडिया-ए के लिए भी खेल चुके हैं और टीम के साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने 2021-22 में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और अभी तक 32 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा वह 23 लिस्ट-ए मैच भी खेल चुके हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *