Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल और सेक्टर-27 में मौजूद भवन विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जांच शुरू की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा कॉल किस नंबर से आया और उस दौरान किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस कॉल की सत्यता और स्रोत की जांच कर रही है।
Read more: – Taj Hotel Bomb Threat : Hello… ताज होटल उड़ाने वाले हैं!’ एक कॉल से दहली मुंबई,
वहीं, सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में बम की धमकी भरे कॉल की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की जा रही है।

