कोलकाता : उत्तर 24 परगना के हालीशहर में रविवार को मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजू केवट के परिवार से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया। उनकी कार पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर’ कहकर नारे भी लगाए तथा उनकी कार में कीचड़ पोत दिया।
जूते व बड़े-बड़े पत्थर फेंकने का आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी कार पर जूते और बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने दावा किया, अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता। हम सभी मारे जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।
पुलिस पर भाजपा को संरक्षण देने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा को संरक्षण दे रही है।
ममता ने कहा कि पुलिस के सामने ही उनके वाहन पर हमला किया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इस घटना का हम लोग कतई समर्थन नहीं करते हैं। इस घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं का कोई संपर्क नहीं है।
Other websites
The Daily Jagran
Jagran Marathi
Only My Health
Jagran Josh
Nai Dunia
Inextlive
Hindi News
Her Zindagi
Jagran Reviews
About us
Advertise with Us
Book Ads on Jagran
Partnership
Contact us
Sitemap
Submit your news
Authors
Other links
Mission Statement
Message from the Editor
Our Business
How our Journalists work
Corrections Policy
Coverage Priorities
Diverse Voices Statement
Diverse Staffing and Policy
Anonymous Sources Policy
Actionable Feedback
Pri
vacy Policy
Disclaimer
Subscription Policy
App Store
Google Play
Copyright © 2026 Jagran Prakashan Limited.

