CRIME NEWS: Congress leader shot dead, accused arrested.
CRIME NEWS: बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी जिले के पडुबिद्री में शुक्रवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय कांग्रेस नेता और ठेकेदार की गोली मारकर मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुदारंगड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डेविड डिसूजा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना शुक्रवार दोपहर को उडुपी के पडुबिद्री में घटी। जब दो हमलावर एक वाहन में आए और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्यक्तिगत और व्यावसायिक रंजिश के एंगल से मामले की जांच कर रही है कि क्या इस घटना का तार किसी पुरानी घटना से जुड़ा है, क्योंकि मृतक नेता पूर्व में एक पादरी की आत्महत्या के मामले में सजा काट चुके थे।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शुक्रवार दोपहर यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि जब डिसूजा सड़क किनारे खड़ी अपनी कार में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति पीछे से उनके पास आया। इसके बाद उसने बंदूक निकाली और गोलियां चलाई। इस दौरान हमलावर का साथी तुरंत बाइक लेकर मौके पर पहुंचा और दोनों वहां से फरार हो गए।

