BREAKING देश दुनिया वॉच

HIMACHAL ACCIDENT NEWS: 100 फीट नीचे गिरी बस, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 8 की मौत

Share this

Himachal Accident News: Bus plunges 100 feet; 8 dead, including driver and conductor.

HIMACHAL ACCIDENT NEWS: चंबा। जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत बैरागढ़-चंबा मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।बैरागढ़ से चंबा की ओर आ रही शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गुजरती दूसरी सड़क पर जा गिरी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में घायल करीब सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की यह बस शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। अभी बस ने महज तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि चालुज मोड़ के पास अचानक चालक बस पर से संतुलन खो बैठा और बस नीचे की ओर गिर गई।

 

हादसे के समय बस में लगभग 15 से 16 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्रित हुए और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भिजवाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *