BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: सड़क पर दिखा रहे थे दबंगई! पुलिस के सामने कान पकड़कर मांगनी पड़ी माफी

Share this

CHHATTISGARH: कोरबा। छत्तीसगढ़ की कोरबा पुलिस ने भौकाल बाइकर्स गिरोह के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने 7 बाइक सवारों पर कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को पकड़ा है, जो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में दहशत फैला रहे थे और कनकी धाम में स्टंटबाजी कर हुड़दंग मचा रहे थे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ बाइकर्स वीडियो बनाकर ना सिर्फ दहशत फैला रहे थे बल्कि कनकी धाम में रोड जाम कर स्टंटबाजी भी करते हुए श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे।

कान पकड़कर मांगी माफी

मामला संज्ञाम में आने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और कार्रवाई तरते हुए 7 बाइक को जब्त कर लिया। पकड़े गए युवकों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े जाने के बाद सभी आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *