BREAKING CG NEWS

रायपुर विधानसभा जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति!

Share this

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा से पिरदा होकर विधानसभा जाने वाले मार्ग की करीब 300 मीटर सड़क इन दिनों बदहाल हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है।

रहवासियों के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय स्कूल बसों और बच्चों की आवाजाही अधिक रहती है। खराब सड़क के कारण बच्चों को पैदल चलने में भी दिक्कत होती है, जबकि चारपहिया और दोपहिया वाहन चालकों को भी गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *