BREAKING CG NEWS

CHHATTISGARH: अंडा नहीं मिलने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Share this

CHHATTISGARH: सरगुजा : जिले से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक अंडा नहीं मिले पर टावर पर चढ़ गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

यह पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमगला का है। इसी गांव में रहने रहने वाले शिव शंकर (पिता शुकुल) को रोज अंडा खाने की आदत है। घटना के दिन जब उसे अंडा नहीं मिला, तो वह गुस्से में आकर टावर पर चढ़ गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण और पुलिस पहुंची। काफी देर तक चली समझाइश और मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। परिजनों के अनुसार, युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *