प्रांतीय वॉच

हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में सल्फास की गोली खिलाकर दिया था घटना को अंजाम, 5 दिसम्बर 2020 की घटना

Share this
जांजगीर-चाम्पा : पामगढ़ थाना क्षेत्र के भैसों गांव में हत्या के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पामगढ़ थाना प्रभारी केपी टण्डन ने बताया कि घटना 5 दिसम्बर 2020 की है. भैसों गांव में आरोपियों में मुर्गा पार्टी की. बाद में, आरोपी तुलेश्वर दिवाकर ने भूपेंद्र कुर्रे और उसके भाई नरेंद्र कुर्रे को तालाब के पास बुलाया. यहां तुलेश्वर ने नरेंद्र को 50 रुपये देकर कुछ सामान लेने भेज दिया. इस बीच तुलेश्वर ने अपने शिवप्रकाश बन्दे के साथ मिलकर हाजमा की गोली बताकर सल्फास की गोली को भूपेंद्र कुर्रे को खिला दिया. इसके बाद भूपेंद्र छटपटाने लगा. इस दौरान सूचना के बाद उसके परिजन भी पहुंचे और उसे पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सस्पेक्ट पाइजनिंग की बात सामने आने के बाद पुलिस ने तफ़्तीश की और आरोपी तुलेश्वर दिवाकर, शिवप्रकाश बन्दे को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *