
महेन्द्र सिंह/ नवापारा राजिम /रायपुर : महासमुंद रायपुर गरियाबंद धमतरी यह सब जिले अब जंगली हाथियों के विचरण और उनके उत्पात से भयंकर रूप से आतंकित हो उठे है 4 दिन पूर्व हाथियों का झुंड गरियाबंद जिले में अचानक प्रकट हुआ यहां यह बताना लाजमी है इतने बड़े खतरनाक जीव जो झुंड में रहता है यहां से लगातार उड़ीसा में प्रवेश कर जाता है और जब इनकी इच्छा हुई इन जिलों में विचरण करने लगता है यहां आवश्यकता किस बात की है कि उड़ीसा के वन विभाग और छत्तीसगढ़ वन विभाग लगातार जंगली हाथियों पर निगाह बनाए रखें और एक दूसरे को लगातार सूचित करते रहें ऐसा नहीं यह लोग जानकारी आदान प्रदान करते हैं लेकिन गरियाबंद जिले में फिर भी कहीं चूक गई और 4 दिनों से गरियाबंद जिले में विचरण कर रहा हाथियों के दल से अलग हुए दो हाथियों ने फिंगेश्वर ब्लॉक के कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में दिनांक 3 मार्च 2021 में रात्रि 2:00 बजे अचानक आ धमके और धान संग्रहण केंद्र में चौकीदारी कर रहे ज्ञानचंद उम्र 45 वर्ष को दौड़ाकर अपने सूंड़ में लपेट कर अपने पैरों में कुचलकर इस बेरहमी से मारा कि पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया सुबह जब लोगों ने देखा उनके रोंगटे खड़े हो गए और पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल फैल गया ।
वन विभाग द्वारा मुआवजे का ऐलान और जनप्रतिनिधियों का कथन- जंगली हाथियों द्वारा उत्पात और चौकीदार ज्ञानचंद की मौत की खबर मिलते ही श्याम नगर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं राजिम कृषि सहकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू पांडुका क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू एवं सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे एवं कुडेल की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी सिन्हा के हाथों ₹25000 नगद सहायता राशि मृतक की पत्नी को वन विभाग द्वारा दिलाया गया तथा डीएफओ से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने उनके दो बच्चों को नौकरी देने की मांग रखी जिसमें एक बच्चे को वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी और एक बच्चे को मार्कफेड द्वारा दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरी देने हेतु सहमति प्रदान की गई इसके साथ 1 हफ्ते के अंदर ₹575000 मुआवजा के रूप में देने की बात डीएफओ मयंक अग्रवाल द्वारा जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू को बताई गई। खबर मिलते ही राजिम क्षेत्र के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से हाथियों के आतंक के बारे में बात करते हुए विधानसभा में यह मामला उठाने की बात कहीं जिसे धरमलाल कौशिक ने तत्काल स्वीकृति दी।
वन मंत्री का कथन- इस संबंध में जब छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से चर्चा की तो उन्होंने कहा उन्हें घटना की जानकारी मिली है विभाग द्वारा और घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा वन विभाग को और ज्यादा हाई अलर्ट की बात कही ताकि भविष्य में जनधन की हानि ना हो वही मृतक के परिवार को नियमानुसार समुचित मदद देने हेतु अधिकारियों को आदेशित भी किया है
विधायक अमितेश शुक्ल का कथन- इस संबंध में राजिम के विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा मृतक के परिवार की संकट की घड़ी में उनके साथ हैं घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली है और वन विभाग के अमले को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो साथ में पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को भी जनधन हानि रोकने हेतु वन विभाग के साथ समुचित पहल करने की बात कही।
डीएफओ मयंक अग्रवाल का कथन- इस संबंध में गरियाबंद जिला डीएफओ मयंक अग्रवाल ने कहा वे स्वयं वन विभाग के अमले के साथ जब से हाथियों का दल गरियाबंद जिले में प्रवेश किया तभी से लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व में लगातार सूचना करवाई जाती है मृतक के परिवार को नियमानुसार समस्त मदद दी जाएगी।
इस संबंध में श्याम नगर सुरसा बांधा के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा आज 3 मार्च को वन्य प्राणी दिवस है अब समय आ गया है कि सरगुजा क्षेत्र में हाथियों से बचने के जो उपाय किए गए हैं वही उपाय यहां भी तत्काल लागू किए जाएं और मैंने पहले भी कहा था धान का उठाव तेज गति से नहीं हो रहा है जैसा कि सरकार ने दावा किया था औरप्रकृति के साथ जानवरों का प्रकोप धान डंप क्षेत्रों में होने की बात छत्तीसगढ़ वाच के माध्यम से मैंनेकही थी और कुंडेल धान संग्रहण केंद्र में हाथियों ने पहुंच कर एक निर्दोष की जान ले ली इससे जन और धन की हानि सही साबित हुई।

