दिनेश वाजपेयी/ बलौदाबाजार: मर्यादा पुरूषोŸाम श्री राम चन्द्र जी की असीम कृपा से आज संजय कालोनी बलौदाबाजार में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम हर्ष के साथ नौ दिवसीय श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह का कार्यक्रम रखा गया है जो आज दिनांक 01 मार्च 2021 से शुभारंभ होकर 10 मार्च 2021 को विसर्जन होगा। जिसमें सभी बलौदाबाजार वासी, मानस मण्डली एवं श्रोतागण आप सादर आमंत्रित है। तथा छत्तीसगढ़ के श्री अखण्ड नवधा रामायण सम्राट नंदकुमार साहू जी 02 मार्च 2021 मंगलवार को अपनी मण्डली के साथ रात्रि 8 बजे से उपस्थित रहेंगे।
बलौदाबाजार में श्री अखण्ड नवधा रामायण समारोह का शुभारंभ आज से

