तापस सन्याल/ दुर्ग : नगर पालिक निगम दुर्ग के विभिन्न विभागों में कार्यों को सफलतापूर्वक संपादित करते हुए 35 से 40 साल निगम को सेवा देने के बाद आज श्रीमती वेदमती यादव अपनी सेवा से निवृत्त हुई है । इस मौके पर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें उपहार भेंट कर उनका सम्मान किया । इस मौके पर कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, सहायक अभियंता जितेन्द्र समैया उप अभियंता सुश्री भारती ठाकुर विनोद मांझी कर्मचारी श्रीमती क्षमा शर्मा, श्रीमती नीलू तिवारी, श्रीमती रेखा कुर्रे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन आशुतोष ताम्रकारसूडा व्दारा पदस्थ विशेषज्ञ व्दारा किया गया ।
इस मौके पर कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय ने कहा किसी भी शासकीय सेवारत व्यक्ति के लिए सेवानिवृत्ति का दिन अत्यंत ही भावुकता पूर्ण होता है । आज निगम की कर्मचारी श्रीमती वेदमति यादव, प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को संपादित करते हुए सेवा से निवृत्त हुई है । उन्होंने आगे के जीवन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया श्रीमती यादव स्वास्थ्य विभाग, लोक कर्म विभाग राजस्व विभाग लेखा शाखा जन्म मृत्यु विभाग होते हुए स्थापना शाखा और प्रधानमंत्री आवास योजना में अपनी सफलतापूर्वक सेवाएं दी है । हम सभी उनके उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना करते हैं । कार्यक्रम में उप अभियंता गिरीश दीवान सतीश साहू दीपक संचेती सुश्री कुलेश्वरी राजपूत विजय राजपूत नीलम साहू सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे ।
वेदमती यादव को निगम परिवार ने दी भावभिनी बिदाई

