BREAKING CG NEWS

NAXALI NEWS:  जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी की तलाश जारी

Share this

NAXALI NEWS: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के टोंटो थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ घोर नक्सल प्रभावित रूटुगुटू के घने जंगलों में उस वक्त शुरू हुई, जब कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, जवान पिछले दो दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई और तूनबेड़ा के आसपास लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जंगल में माओवादियों से आमना-सामना होते ही दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, सुबह से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है।

 

माओवादी गतिविधि बढ़ने की थी सूचना

गौरतलब है कि हाल ही में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक पूर्व माओवादी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही संकेत मिल रहे थे कि माओवादी सारंडा क्षेत्र से निकलकर कोल्हान और आसपास के इलाकों में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, माओवादी नेता मिसिर बेसरा के नेतृत्व में संगठन अब भी इस इलाके में सक्रिय है।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *