BREAKING CG NEWS

US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान वार्ता पाकिस्तान में क्यों?’ इमरान खान के बेटे का बड़ा खुलासा

Share this

US-Iran Talks: नई दिल्ली। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे सुलेमान खान ने देश के नेतृत्व पर गहरे होते लोकतात्रिंक संकट को छिपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी विरोध की आवाज को दबा रहा हैं, जबकि विदेशों में अपनी बेहतर छवि पेश कर रहे हैं।

चैनल 4 को दिए एक इंटरव्यू में सुलेमान ने दावा किया कि सरकार वैश्विक मंच पर अपनी छवि चमकाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है, जबकि, उनके अनुसार, पाकिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन जारी है और लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम नागरिकों को बिना किसी उचित कानूनी प्रक्रिया के हिरासत में लिया जा रहा है। गिरफ्तारियां उन लोगों को निशाना बना रही हैं जो उस व्यवस्था का विरोध कर रहे हैं जिसे उन्होंने ‘बढ़ता हुआ तानाशाही तंत्र’ बताया।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *