BREAKING CG NEWS

नारी शक्ति के सम्मान में विधायक पुरन्दर मिश्रा का संकल्प: सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र

Share this

रायपुर- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन ने देशभर में उत्साह, सम्मान और जागरूकता की नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने रायपुर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ जुड़कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी संबोधन को आत्मीय भाव से सुना।

 

विधायक श्री मिश्रा ने इस अवसर को नारी सम्मान और स्वाभिमान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि “महिलाओं की सशक्त भागीदारी ही एक मजबूत और विकसित भारत की आधारशिला है।” उनके अनुसार, नारी केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की शक्ति और प्रेरणा का केंद्र है।

 

इस गरिमामयी अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

 

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण के इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

नारी की उन्नति ही राष्ट्र की प्रगति है—इसी भावना के साथ विधायक श्री मिश्रा ने हर घर तक नारी सम्मान का संदेश पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *