BREAKING CG NEWS

CG CRIME NEWS: नीम पेड़ के नीचे चल रहा था जुआ, पुलिस ने दबिश देकर 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Share this

CG CRIME NEWS: महासमुंद। भंवरपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी समेत कुल ₹1,36,300 की संपत्ति जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

पुलिस को 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर नीम पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मौके पर दबिश दी। इस दौरान 9 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। सभी आरोपी सरायपाली थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, नगदी और अन्य सामान जब्त किया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने फड़ से ₹12,300 नगद, 8 मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹30,000) और 6 पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹94,000) जब्त की। कुल मिलाकर ₹1,36,300 की संपत्ति जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1.जीतराम चौहान पिता स्व. घासीराम चौहान उम्र 45 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

2. केशव साहू पिता ललीत कुमार साहू उम्र 24 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

3. होरीलाल राणा पिता खीरसाय राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

4. विनय नायक पिता धर्नुजय नायक उम्र 37 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

5. सीताराम राणा पिता फुलसिंग राणा उम्र 28 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

6. बसंत कुमार निषाद पिता स्व. रमेश कुमार राणा उम्र 26 साल साकिन संतपाली थाना सरायपाली

7. तुलसीराम राणा पिता जहीर सिंह राणा उम्र 34 साल साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली

8. उपेन्द्र नायक पिता तेजकुमार नायक उम्र 36 साल साकिन 36 साल साकिन बरतीयांभाठा

9. रूकमन पटेल पिता उत्तर कुमार पटेल उम्र 38 साल साकिन साकिन बरतीयां भाठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *