TRANSFER NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में मंत्रालय, नया रायपुर से 6 अप्रैल 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, मनीष कुम्भार को मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्री शंकर राव सोनवने को मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना, बिलासपुर में मुख्य अभियंता बनाया गया है।
इसी तरह श्री जितेंद्र कुमार नेताम को हसदेव कछार, बिलासपुर, श्री एलेक्जेंडर ग्राहम को गोदावरी कछार, जगदलपुर, श्री अनिल कुमार खलको को हसदेव गंगा कछार, अंबिकापुर और श्री सतीश कुमार टेंकम को महानदी-गोदावरी कछार, रायपुर में मुख्य अभियंता पद की जिम्मेदारी दी गई है।


