TRANSFER BREAKING: रायपुर। CGST और कस्टम्स में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. इसमें सहायक आयुक्त स्तर के 669 अधिकारियों का पदोन्नति के साथ तबादला किया गया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड-CBIC ने यह आदेश जारी किए गए हैं.
li
भारत सरकार के अवर सचिव शिरीश कुमार गौतम के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है, जिसमें शामिल अधिकारियों को 10 अप्रैल तक नई जगह पर ज्वानिंग देनी होगी. तबादला आदेश का असर सीजीएसटी, कस्टम्स, डीजीजीआई, डीआरआई की तमाम शाखाओं पर होगा.
इसके अलावा सीजीएसटी, केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क भोपाल क्षेत्र के एडिशनल कमिश्नर फराज अहमद कुरेशी के हस्ताक्षर से 20 सहायक आयुक्तों और 198 अधीक्षकों का तबादला आदेश जारी हुआ है.

