BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

Raipur Crime: जमीन कब्जाने की साजिश, कांग्रेस के पूर्व पार्षद सहित कई पर मामला दर्ज

Share this

Raipur Crime: रायपुर। पुलिस ने फर्जी मुख्तयार नामे और बाउंड्री वॉल तोड़ कर जमीन पर कब्जा करने के दो मामले दर्ज किए हैं। इनमें से कांग्रेस के पूर्व पार्षद के खिलाफ दर्ज किया गया है। श्याम नगर तेलीबांधा निवासी अनिल बालानी 55 ने मंगलवार शाम खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार राकेश धोतरे ने अनिल के भूखंड पर बनी बाउंड्री वॉल को तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास किया है। यह घटना 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच की है‌। पुलिस ने धारा 324-5,329,351-2 का अपराध दर्ज कर लिया है। राकेश कांग्रेस का पूर्व पार्षद रहा है।

खमतराई पुलिस ने रावांभाठा निवासी वृद्धा बिंदा बाई साहू (71) की रिपोर्ट पर मनीष सिंह, राजकुमार साहू और महेंद्र कुमार के खिलाफ धारा 61,318-4,336-3,340-2,3-5 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों ने बिंदा बाई के नाम की जमीन हथियाने फर्जी अंगूठे के निशान लगा कर इकरारनामा तैयार किया। इस पर बिंदा बाई ने जिला न्यायालय में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *