Politics दिल्ली देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच मुंबई।

Sanjay Rawat की किताब से गरमाई सियासत, बुक में धनखड़ के इस्तीफे से मची खलबली

Share this

Sanjay Rawat’s Book Heats Up Politics; Dhankhar’s Resignation Sparks a Stir

 

Sanjay Rawat Book : जेल में रहने के दौरान शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एक ऐसी किताब लिखी है, जिसने दिल्ली से लेकर मुंबई तक के राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। ‘अनलाइकली पैराडाइज’ शीर्षक वाली इस किताब में राउत ने दावा किया है कि पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दबाव में 2025 में इस्तीफा देना पड़ा।

 

किताब के मुताबिक, धनखड़ अपने “स्वतंत्र राजनीतिक रुख” के कारण सरकार के निशाने पर थे और इसी वजह से उन पर एजेंसी के जरिए दबाव बनाया गया। इसमें दावा किया गया है कि ED ने उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ जयपुर स्थित संपत्ति से जुड़े मामले में फाइल तैयार की थी, जिसमें घर बेचकर पैसे विदेश भेजने के आरोप शामिल थे।

 

राउत का कहना है कि शुरू में इनकार करने के बाद, जांच तेज होने पर धनखड़ असहज हो गए और अंततः उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *