CG Assembly News: Pollution Issue Resonates in the Assembly—Environmental Monitoring Conducted in Only 19 Out of 665 Industries
CG Assembly News: रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य के खतरनाक अपशिष्ट वाले उद्योगों पर सवाल उठाए।
मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 665 ऐसे उद्योग हैं, जो हानिकारक अपशिष्ट पैदा करते हैं जिसका असर पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन सिर्फ 19 उद्योगों में ही ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम है।
विपक्ष ने सवाल उठाए कि जब उद्योगों की संख्या इतनी ज्यादा है, तो निगरानी व्यवस्था इतनी सीमित क्यों है?
इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया की दो महीनों के भीतर बाकी उद्योगों में भी ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित कर दिया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने बालको से निकलने वाले अपशिष्ट को लेकर भी विशेष जानकारी मांगी।
इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि बालको में चार प्रकार के अपशिष्ट उत्पन्न होते हैं। हर साल 60 हजार मीट्रिक टन अपशिष्ट को रिसाइकल करने की क्षमता विकसित की गई है।
सवाल यही है औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण का संतुलन कितना संभव है?

