CG Assembly Breaking News: Assembly Adjourned Sine Die; Debate Spanned 108 Hours.
रायपुर। विधानसभा के बजट सेशन के आखिरी दिन सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बता दे की 23 फरवरी से शुरू हुए इस सत्र में कुल 108 घंटे तक सदन की कार्यवाही चली और कुल 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
पूरे सत्र के दौरान कुल 2924 सवाल लगाए गए, जिनमें से 86 सवाल प्रश्नकाल में प्रमुखता से पूछे गए। इन सवालों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार को जवाब देना पड़ा।
अगला सत्र जुलाई में संभावित, मानसून सत्र में फिर से फैसलों और नीतियों पर चर्चा होगी।

