BREAKING देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच बिलासपुर वॉच रायपुर वॉच

Petrol-Diesel Price Hike: ईरान युद्ध के बीच महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल

Share this

Petrol-Diesel Price Hike: Petrol and Diesel Become More Expensive Amid Iran War

Petrol-Diesel Price Hike : Iran-America-Israel युद्ध का असर अब भारत पर भी दिखने लगा है। एलपीजी के बाद अब देश में पेट्रोल की कीमत में भी बढ़ोतरी हो गई है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। स्पीड, पावर और एक्सपी95 जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09 से ₹2.35 प्रति लीटर तक इजाफा किया गया। यह बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है।

हालांकि राहत की बात यह है कि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगा।

इस बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसे ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया है। माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से औद्योगिक सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट पर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है।

Iran-America-Israel ने एक दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया है। इससे कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। गुरुवार को कच्चा तेल एक समय 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में उसमें कुछ कमी आई। आज ब्रेंट क्रूड 1.19 फीसदी तेजी के साथ 109.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध के कारण होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस कारण कच्चा तेल महंगा हुआ है। दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस इसी रास्ते से आता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *