प्रांतीय वॉच

केंद्र सरकार महंगाई कम करने में विफल रही : शकुंतला साहू

Share this
कमलेश रजक/मुंडा : 25 फरवरी दिन  गुरुवार को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा महंगाई के विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन मे संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुन्तला साहू शामिल हुई। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुवी सुश्री शकुन्तला साहू ने केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार के महंगाई पर नाकाम बतायी जब से भाजपा की सरकार केंद्र में बनी है तब से आम आदमी के ऊपर महंगाई की मार बढ़ गयी है महंगाई बढ़ती गयी साथ ही किसानों के साथ धोखा की है पूरे देश मे महंगाई निरंतर बढ़ती जा रही है सरकार महंगाई कम करने में विफल रही । देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं ऐसे में रही सही कसर रसोई गैस निकाल रही है रसोई गैस का सिलेंडर (LPG) के दाम एक बार फिर  बढ़ गए हैं  सिर्फ फरवरी में यह तीसरा मौका है जब रसोई गैस  के दाम बढ़ाए गये है सरकार ने 4 फरवरी को LPG के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। उसके बाद 15 फरवरी को एक फिर से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए थे। और अब यह तीसरी बार है जब फिर से 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।जिसके बाद दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गए हैं बढ़े हुए दाम 25 फरवरी 2021 से ही लागू हो गए हैं 1 दिसंबर से अब तक 200 रुपए महंगा हुआ
1 दिसम्बर को गैस सिलेंडर 594 रुपए से बढ़कर 644 रुपए हुए थे। 1 जनवरी को फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिसके बाद 644 रुपए वाला सिलेंडर 694 रुपए हो गया। 4 फरवरी को की गई बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 644 रुपए से बढ़कर 719 रुपए हो गई है। 15 फरवरी को 719 रुपए से 769 रुपए हुई और 25 फरवरी को 25 रुपए दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपए से 794 रुपए पर आ गई।पेट्रोल-डीजल ने भी निकाला जनता का तेल
इधर फरवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 15 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.38 रुपए और डीजल 4.59 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 7.12 रुपए और डीजल 7.45 रुपए प्रति लीटर महंगी हुवी है।
        प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम राज्य सभा सांसद छाया वर्मा श्रीमती शकुन  डहरिया चंद्रशेखर शुक्ला कन्हैया अग्रवाल उषा पटेल संगीता दुबे प्रगति बाजपेयी बलौदा बाजार से गौरी भृगु मानस पांडेय प्रेमशीला नायक नीलूचन्दन साहू ललिता यादव सेवती कैवर्त संतोष दीवान एवं भारी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *