यामिनी चंद्राकर/ पांडुका : राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन माँ चंडी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान मे ग्राम कुटेना में किया ,जिसका समापन समारोह मंगलवार को महामंडलेश्वर श्री संत सिया गोवर्धन शरण जी के मुख्यातिथि ,श्री देवीसिंह कंवर सरपंच के अध्यक्षता ,एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी,श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधुबाला रात्रे, जनपद पंचायत -छुरा उपाध्यक्ष श्री गौरव मिश्रा और उपसरपंच श्रीमती लतेश्वरी मार्कण्डेय,के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए गांवों में खेल प्रतियोगिता होने से ग्रामीण क्षेत्रों की खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरती है खिलाड़ियों को हमेशा हार से सबक लेते हुए जीत का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरा के युवा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक किस्सा है खेल कई प्रकार के होते हैं जो हमारे सारे दी के साथ मानसिक विकास में भी मदद करते हैं जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए ही शिक्षा जरूरी है उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है हर किसी के जीवन में खेलकूद का बहुत महत्वपूर्ण होता है खेलकूद में भाग लेने के लिए हमें हर किसी को प्रोत्साहित करना चाहिए खेलकूद में भाग लेने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है इससे शरीर को स्फूर्ति मिलती है जिससे हम अपने दिन भर का कार्य क्रियात्मक तरीके से कर पाते हैं खेलकूद से हमारे मन का तनाव दूर होता है और इससे मन और शरीर को शांति मिलती है कभी-कभी यही खेलकूद जीवन के मुश्किल समय में शरीर को शक्ति देता है खेलकूद शरीर में रक्त संचरण को सही रखता है नियमित रूप से खेलकूद में भाग लेने वाले लोग समय के महत्व को सही रूप में समझ पाते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि खेलकूद प्रतियोगिताओं मेहर 1 मिनट और सेकंड का बहुत मूल्य होता है जिसके कारण जीवन में भी समय के मूल्य को वह समझ पाते हैं।
राज्य स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट में बहुत से टीमों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह में क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

