BREAKING CG NEWS

CG CONGRESS BREAKING:  मनरेगा और स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस करेगी विधानसभा घेराव,  जिलावार प्रभारियों की जिम्मेदारी तय

Share this

CG CONGRESS BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 17 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर में विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश जारी कर जिलावार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार यह आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर PCC प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने जारी किया है। आदेश में बताया गया है कि बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर कमेटियों के गठन के लिए पहले से नियुक्त जिलावार प्रभारियों को ही विधानसभा घेराव कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला प्रभारियों से आग्रह किया है कि वे 15 मार्च 2026 से पहले अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में बैठक आयोजित करें। इस बैठक में बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों के गठन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ विधानसभा घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की जाएगी। साथ ही जिला प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें और इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराएं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *