BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

स्वच्छता के ‘सफाई मित्रों’ को सलाम! रायपुर नगर पालिक निगम की पहल, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में 1 मार्च को मैत्री क्रिकेट मैच

Share this

रायपुर -नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग औऱ स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने रामकी कम्पनी प्रबंधन के साथ मिलकर स्वच्छता के सम्मान में एक पहल की है.

दिनांक 1 मार्च 2026 रविवार को शाम 4 बजे से राजधानी शहर रायपुर के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रामकी कम्पनी इलेवन औऱ नगर निगम स्वास्थ्य विभाग इलेवन की टीमों के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया है. राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम क्षेत्र को स्वच्छ बनाये रखकर स्वच्छ रायपुर शहर की परिकल्पना को साकार करने का दायित्व नगरवासियों के मध्य निर्वहन करने वाले रायपुर नगर पालिक निगम के सफाई मित्र स्वच्छता कर्मियों को इससे स्वस्थ मनोरंजन मिल सकेगा औऱ वे इससे रायपुर शहर को नगरवासियों के साथ मिलकर स्वच्छ रखने सजगतापूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने की सहज सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त कर सकेंगे.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *