BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

राजभवन में बिज़नेसगढ़, रायपुर के स्टार्टअप संस्थापकों की शिष्टाचार भेंट

Share this

रायपुर। बिज़नेसगढ़, रायपुर के स्टार्टअप संस्थापकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विकसित हो रहे स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य, विनिर्माण, शिक्षा एवं छात्र उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों से अवगत कराया। साथ ही युवाओं को केवल रोजगार तक सीमित न रहकर उद्यमिता की ओर प्रेरित करने, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, मेंटरशिप एवं नेटवर्किंग के अवसर उपलब्ध कराने तथा छोटे शहरों के नवप्रवर्तकों को सहयोग प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

 

माननीय राज्यपाल ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि नवाचार और उद्यमिता राज्य के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवा नवोन्मेषकों को अपने विचारों पर विश्वास रखते हुए समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाज और राज्य के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *