CG Assembly Budget Session Day 4 : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे।
प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विधायक सुनील सोनी और अंबिका मरकाम जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे।
वहीं आज के सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की शुरुआत भी होगी। इसके अलावा सभापति विक्रम उसेंडी प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। विधायक कुंवर सिंह निषाद और सुशांत शुक्ला याचिकाएं पेश करेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी अलग-अलग समितियों के निर्वाचन से जुड़े प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे। मंत्री रामविचार नेताम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के निर्वाचन से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।

