BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG CRIME: चेहरा कुचलकर हत्या? नाला में मिलाअज्ञात महिला का शव, जांच जारी

Share this

CG CRIME: डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली नाला में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का चेहरा किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला हुआ पाया गया है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाने और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करने का कार्य शुरू किया।

READ MORE: – CG CRIME NEWS: नाबालिग से एकतरफा प्रेम बना खौफनाक! शादी से इनकार पर घर पहुंचकर युवक ने चलाई गोली

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। आसपास के गांवों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है या वारदात स्थल यही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और घटना की प्रकृति का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *