BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG Breaking : AIIMS में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Share this

CG Breaking : रायपुर. छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक मरीज ने बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिया. मृतक का नाम करण नायक बंजारा बताया जा रहा है. घटना से अस्पताल प्रबंधन और मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, करण नायक बंजारा खून से जुड़ी बिमारी का इलाज के लिए एम्स में भर्ती था. B ब्लॉक में बी4 वार्ड में उसका इलाज चल रहा था. शुक्रवार को करण की बिल्डिंग के तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, जिससे गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मृतक के परिजन, अस्पताल प्रबंधन से घटना के संबंध में पूछताछ कर रहा है. मामले की जांच जारी है.

read more: – CG News : छुट्टी पर घर लौट रहा ITBP का जवान लापता, परिजनों ने प्रशासन से लगाई गुहार

अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल ने बताया की शुरुआती जांच में एम्स अस्पताल में तीसरे मंजिल से कूदने से मरीज की मृत्यु होने की बात सामने आई है. मरीज पिछले कुछ माह से अस्पताल में भर्ती था, जिससे परेशान होकर उसने खुदकर अपनी जान दे दी. अमानका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *