BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

BREAKING: NSUI में बड़ा बदलाव… विनोद जाखड़ बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। छात्र राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

 

AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इसकी औपचारिक घोषणा की गई। पत्र में बताया गया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

साथ ही पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष वरुण चौधरी के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना भी की है। कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में NSUI संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी, खासकर युवाओं और छात्र हितों के मुद्दों पर संगठन और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

 

छात्र राजनीति के लिहाज से इस बदलाव को अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी समय में विभिन्न राज्यों में छात्र संघ चुनाव होने हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

 

राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को कांग्रेस के छात्र मोर्चे को नई ऊर्जा देने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *