क्राइम वॉच बलरामपुर

SDM Suspended: ग्रामीण की मौत पर बड़ा एक्शन

Share this

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में अवैध बॉक्साइट खनन जांच के दौरान हुई मारपीट और एक ग्रामीण की मौत के मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की जांच के दौरान एसडीएम करुण डहरिया और उनकी टीम पर ग्रामीणों से मारपीट करने का आरोप लगा था। आरोप है कि एसडीएम ने तीन ग्रामीणों पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। ग्रामीणों ने एसडीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन ने एसडीएम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अब राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम करुण डहरिया को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

सरकार ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *