Politics पॉलिटिकल वॉच

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में होंगे शामिल….

Share this

गुवाहाटी: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि की है।

 

भूपेन बोरा ने 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष पद संभाला था। उनके कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी में चल रही अंतरकलह और संगठन में असंतोष बताया जा रहा है। बोरा ने आरोप लगाया कि असम कांग्रेस की बागडोर सांसद रकीबुल हुसैन के हाथ में है और प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई केवल नाम मात्र के नेता हैं ।

बीजेपी में शामिल होने के बाद असम की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *